आपकी जानकारी के लिए बता दें कि दुनिया के 20 से ज्यादातर देशों से अब तक 200 से ज्यादा किस्म के सेब उगाए जा चुके हैं। इन्हीं में एक है गहरे बैंगनी रंग का सेब, जिसको ‘ब्लैक डायमंड एप्पल’ भी कहा जाता है। ये दुर्लभ सेब बहुत कम जगहों पर पाया जाता है। जानकारी के लिए बता दें कि तिब्बत की पहाडिय़ों पर उगाये जाने वाला यह सेब देखने में बेहद ही अद्भुत है।
इस सेब ब्लैक डायमंड एप्पल का रंग इतना गहरा होता है कि देखने पर काला दिखाई देता है। समुद्रतल से लगभग 3100 मीटर की ऊंचाई पर इस सेब की खेती की जाती है। साथ ही इतनी ऊंचाई पर इस सेब को उगाया जाता है। उस जगह का तापमान दिन और रात में अलग-अलग होता है। दिन में मिलने वाली ढेर सारी अल्ट्रा वॉयलेट किरणों की वजह से इन सेबों का रंग बैगनी हो जाता है। यह दुर्लभ सेब बहुत कम जगह पर पाया जाता है।
तिब्बत में की जाती हैं इसकी खेती
केवल तिब्बत की पहाडियों पर उगाया जाने वाला यह सेब अद्भुत है। खास बात यह है कि यहां ये सेब ‘हुआ नियु’ (Hua Niyu) के नाम से जाना जाता है। समुद्र तल से 3100 मीटर की ऊंचाई पर इसकी खेती की जाती है। बता दें कि सेब उगाने वाले किसानों के लिए ब्लैक डायमंड सेब किसी रहस्य से कम नहीं है।
साथ ही बताया जाता है कि इन सेबों की खेती का काम साल 2015 से ही शुरू किया गया है, लेकिन तीन सालों में अभी तक इसकी खेती बहुत बढियां नहीं हुई है। इन सेबों की सबसे अधिक बिक्री बीजिंग, शंघाई, गुआंगजो और शेन्ज़ेन के बाजारों में है। इस एक सेब की कीमत करीब 500 रुपये तक है।