सौरव गांगुली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और एक अच्छे बल्लेबाज थे। सौरव गांगुली ने पिछले महीने ही अपना 49वां जन्मदिन मनाया था। सौरव गांगुली का जन्म 8 जुलाई 1972 को कोलकाता में हुआ था। सौरव गांगुली ने 1992 में क्रिकेट में अपना वनडे डेब्यू किया था। सौरव गांगुली ने अपना आखिरी टेस्ट मैच साल 2007 में खेला था। जिसके बाद उन्होंने क्रिकेट से संन्यास ले लिया।
बता दें कि क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद सौरव अपने परिवार के साथ कोलकाता में रहते हैं। सौरव गांगुली का परिवार कोलकाता के सबसे अमीर परिवारों में से एक है। बता दें कि सौरव गांगुली का पूरा बचपन कोलकाता में उनके आलीशान बंगले में बीता है। और अब वह यहां अपने परिवार के साथ रहते हैं। वह इस बंगले में अपनी पत्नी डोना, बेटी और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ रहते हैं।
सौरव गांगुली का बंगला किसी आलीशान महल से कम नहीं है। कोलकाता के बेहाला में सौरव गांगुली की हवेली बीरेन रॉय रोड पर बनी है। इसकी खूबसूरती को देखकर आप भी अपनी नजरें नहीं हटा पाएंगे। चार मंजिला इमारत के रूप में डिजाइन की गई इस कोठी में कुल 48 कमरे मौजूद हैं। आपको बता दें कि सौरव गांगुली ने घर की दीवारों पर अपनी मां का पसंदीदा सफेद रंग करवाया है। इतना ही नहीं घर की दीवारों के साथ-साथ सभी सोफे, टेबल और पर्दों का रंग सफेद ही होता है।
इसके अलावा उनके घर में एक खूबसूरत गार्डन एरिया भी मौजूद है। यहां सौरव गांगुली को भी कई बार योगा और मेडिटेशन करते हुए देखा गया है। सौरव गांगुली उन अमीर शख्सियतों में से एक हैं, जिन्होंने अपने शानदार खेल प्रदर्शन के कारण काफी दौलत और शोहरत हासिल की थी। यही वजह है कि आज उनके पास करोड़ों की संपत्ति भी है। उन्होंने अपने क्रिकेट करियर के दौरान मिली सभी ट्राफियों को भी अपने घर में बखूबी रखा है। फिलहाल आप यहां देख सकते हैं सौरव गांगुली के आलीशान बंगले की खूबसूरत तस्वीरें.
आपको जानकर हैरानी होगी कि जिस बंगले में सौरव गांगुली और उनका परिवार फिलहाल रह रहा है, वह 65 साल पुराना है। सौरव के पिता चंडीदास गांगुली की बात करें तो वह कोलकाता के मशहूर प्रिंटिंग बिजनेसमैन थे। इसी वजह से उनकी गिनती कोलकाता के सबसे अमीर परिवारों में होती है.
उनके बंगले में बंगाली संस्कृति की झलक भी देखने को मिलती है। इंटीरियर्स की बात करें तो लिविंग रूम सबसे आगे है। इसके साथ ही लिविंग एरिया में टीवी भी लगाया गया है। घर का हर हिस्सा बहुत बड़ा है। गांगुली अपनी फिटनेस का भी खास ख्याल रखते हैं। इसके लिए उन्होंने घर में एक बड़ा जिम और क्रिकेट की पिच भी बनाई है। ऐसी ही और रोचक जानकारियों के लिए गॉसिप हब से जुड़े रहें।