प्यार एक बहुत ही खूबसूरत चीज है, अगर किसी को मिल जाए तो उसकी जिंदगी स्वर्ग बन जाती है और अगर किसी को नहीं मिलती है तो उसकी जिंदगी नर्क से कम नहीं होती। कहा जाता है कि अगर किसी को सच्चा प्यार हो जाता है तो वह अपने प्यार को पाने के लिए पूरी दुनिया से जंग लड़ता है। प्यार करना आसान है लेकिन निभाना नहीं। जब प्रेम होता है तो यह नहीं दिखता कि वह किस समाज का है और किस जाति का है।
आज हम आपसे भारत के बिहार राज्य में रहने वाले एक ऐसे लड़के के बारे में बात करेंगे, जिसे किसी लड़की से नहीं बल्कि एक ट्रांसजेंडर से प्यार हो गया। अपने प्यार को पाने के लिए इस लड़के ने सब कुछ किया और अंत में सभी रीति-रिवाजों के अनुसार शादी कर ली। आपने पहले कभी नहीं सुना होगा कि किसी लड़के ने किन्नर से शादी की हो लेकिन प्यार में सब कुछ ठीक होता है। एक कहावत भी है कि प्यार और जंग में सब जायज होता है और यह सोचकर इस लड़के ने समाज की परवाह किए बगैर एक किन्नर से शादी कर ली।
ना लड़कीं से ओर ना ही शादी शुदा औरत से बल्कि कर बैठा एक ट्रांसजेंडर से प्यार, कुछ इस तरह हुई थी शुरुआत
हम जिस लड़के की बात कर रहे हैं, वह बिहार राज्य के एक छोटे से गांव लगडपुर के रहने वाले लुटेन राजभर का बेटा विकास राजभर है. विकास को लड़की से नहीं बल्कि एक किन्नर से प्यार हुआ। विकास जिस लड़की से प्यार करता है उसका नाम रितेश है, आपको जानकर हैरानी होगी कि रितेश शुरू से ही लड़का था लेकिन 2 साल पहले ही उसने अपना लिंग बदलवा लिया और लड़के से लड़की बन गई। लेकिन इसे लड़की नहीं कहा जा सकता क्योंकि यह ट्रांसजेंडर की गिनती में आती है। विकास इस किन्नर रितेश के प्यार में पूरी तरह से पागल था और इसे पाने के लिए कुछ भी करने को तैयार था। विकास ने हाल ही में किन्नर रितेश से शादी की, वह भी पूरे रीति-रिवाजों को ध्यान में रखते हुए।
बिहार के सिवान में युवक ने किन्नर से की शादी। एक ही गांव के रहने वाले हैं दोनों। छह माह से चल रहा था प्रेम-प्रसंग। pic.twitter.com/Mkgjt9BXn2
— Bihari Reporter (@BihariReporter) September 12, 2021
समाज बन गया दुश्मन, पुलिस भी नहीं दे रही साथ
विकास और रितेश की इस शादी के लिए सिर्फ समाज के लोग ही नहीं बल्कि विकास के घरवाले भी तैयार नहीं हैं. खबर यह भी आ रही है कि पूरे समाज के लोग दोनों की जान के दुश्मन बन गए हैं और इस शादी को तोड़ने के लिए कुछ भी कर सकते हैं. जब दोनों पुलिस के पास गए तो पुलिस वाले ने विकास से यह भी कहा कि क्या तुमने यह ट्वीन शादी करने के लिए ली और उसे चाटा। अब आखिर में दोनों की मदद कौन करेगा, लेकिन इस समय पूरा ट्रांसजेंडर समाज इन दोनों की रक्षा के लिए खड़ा है.